भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन की आश पुरानी थी ऊपर से विदेश यात्रा की इक्षा भी जोर पे रही नेपाल से सस्ती विदेश यात्रा भारतीयों के लिए कोई और नही हो सकती लेकिन संयोग ही नही बन पा रहा था जबकि भारत नेपाल बस सेवा वाराणसी से काठमांडू के लिए जब आरम्भ हुई तो जल्दी ही हमने टिकट बुक करा ली लेकिन जब तक निकलता काठमांडू में भूकंप आगया और बस सेवा स्थगित और साथ ही टूट गया काठमांडू यात्रा का प्लान
आखिर भगवान पशुपतिनाथ का बुलावा काठमांडू नेपाल से आगया 8 जून 2018 को काशी अर्थात वाराणसी से काठमांडू की बस में टिकट बुक हुआ और हमारे बचपन के साथी प्रिय मित्र और बड़ेभाई बृजभूषण जी भी साथ हो लिए
वाराणसी के रोडवेज बसस्टैंड से हमारी बस रात के 10 बजे थी लेकिन हम 9 बजे से पहले ही बस स्टैंड पर पहुच गए पानी की बोतल कोल्ड्रिंक्स बिस्किट नमकीन
दवाए सब कुछ बैग मैं पैक कर लिया
छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा में सीमित समान लेकर ही यात्रा करना चाहिए इस लिए हमने हल्के पिट्ठूबैग लेलिए थेVaranasi to Kathmandu (Nepal) Bus Service की लक्जरी बस ठीक 9 बज के 40 मिनट पर वाराणसी कैंट बसस्टैंड पर लग गयी और हम बस में चढ़ गयी थोड़ी देर बाद बस चल पड़ी

हम दोनों लोग थोड़ी देर बातचीत करते खिड़की से बाहर का नज़ारा देखते रहे फिर पर्दे खिंचे सीट फ्लैट की और सो गए
रास्ते मे बस एक सामान गति से चलती रही और प्रातः काल की पहली कैण के साथ 5 बजे नींद खुली बस गाजीपुर और गोरखपुर होते हुए भारत नेपाल सीमा (India Nepal Border ) स्थित उत्तरप्रदेश के महराज गंज जिले के कस्बे सोनौली पहुँच गयी थी
सोनौली में भारत सरकार के प्रवर्तन विभाग की जांच चौकी पे बस खड़ी थी विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट चेक किए गए
और बस में ही मुद्रा बदलने वाले एजेन्ट ने भारतीय रूपए को नेपाली मुद्रा से बदल दिया भारत के 100 रुपए नेपाल के 160 रुपए के बराबर की दर पे बदल दिए हालांकि नेपाल में भारतीय मुद्रा भी चलन में है 500 और उससे अधिक मूल्य के भारतीय नोट नेपाल में मान्य नहीं है किंतु दुकानदार अधिकाँश जगह स्वीकार कर
किया जाता है लेकिन हमारी सलाह है कि नेपाली करेंसी लेना ही ठीक रहेगा एक बात और ध्यान रखना चाहिए कि जब भी कोइ टैक्सी होटल आदि में बात करे तो बार्गेनिंग करते समय ये अवश्य कन्फर्म करें की जो पेमेंट आप को बताया जा रहा है वो नेपाली मुद्रा में है या भारतीय मुद्रा में
खैर लगभग एक घंटे के बाद बस चली और नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गयी नेपाली शैली में बना नेपाली प्रवेश द्वार और वर्दीधारी नेपाली लड़कियों को देखते ही विदेशी भूमि पर होने का आभास हुआ फिर बस नेपाली जांच चौकी पर रूक गयी लगभग आधेघंटे लगे लगेज आदि चेक कर के नेपाल प्रहरी ने हमें आगे बढ़ने की अनुमति देदी फिर आगे लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक होटल पर हमारी बस रुकी हम झटपट उतर कर नित्यक्रिया और ब्रश आदि कर के होटल में कुछ खाने के बजाय होटल के बाहर चाय आदि के चक्कर में आ गए होटल के बगल में ही कोल्ड साप लिखा दूकान दिखा सो हम कोल्ड्रिंक के तालब में उधर खिंच गए
दूकान की रैक देखा तो आँखे खुली रह गयी कोल ड्रिंक और मदिरा साथ में ही खुलेआम बिक रही थी खैर हमने एक लीटर का माजा और चिप्स लिया और एक बोतल पानी और वही हमारा 9 जून 2018 का ब्रेकफास्ट रहा फिर अपनी सीट पर जम गए 8 बजे भारतीय समय के अनुसार बस फिर चल पडी ध्यान रहे नेपाल की घड़िया हमसे 15 मिनट फास्ट होती है उनका टाइम जोन काठमांडू होता है
good please continue
ReplyDeleteसुन्दर
ReplyDeleteआगे बताएं
ReplyDeletePashupatinath ki jai
ReplyDeleteNice experience dear Sir.
ReplyDelete